फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालय से चोरी में दो गिरफ्तार

Wed, 06 Jan 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
दुग्ध संघ कार्यालय में हुई लाखों की चोरी मामले का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। कार्यालय में सेंध लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनसे चोरी का सारा माल बरामद कर लिया गया है। 28 दिसंबर की रात चुर्खी रोड स्थित दुग्ध संघ कार्यालय में चोरों ने सेंध लगा दी थी। यहां से चोर कंप्यूटर सेट, इनवर्टर, बैट्री, सोलर प्लेट, मिल्क
विज्ञापन


टेस्टर समेत करीब डेढ़ लाख का माल पार कर ले गए थे। इस मामले में दुग्ध उत्पादक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला सरकारी कार्यालय में चोरी का होने से पुलिस सक्रिय हो गई। बुधवार को उरई कोतवाली में शहर कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि इस वारदात में फिरोज खां पुत्र नूर मुहम्मद निवासी वर्ध थाना एट हाल निवासी बघौरा बाईपास व मोनू गौतम पुत्र

रामशंकर निवासी चुर्खी रोड बाईपास शामिल थे। इन्हें चार जनवरी की रात सपा कार्यालय चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। बताया कि यह चोर माल को बेचने के लिए कोंच ले जा रहे थे। गिरफ्तार युवकों में फिरोज ऑटो चलाता है। चोरी के बाद माल को बिकवाने की जिम्मेदारी इसी की रहती थी। यही युवक
विज्ञापन


अपनी ऑटो में माल लादकर बेचने के लिए जाता था। गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया गया है। शहर कोतवाल ने बताया कि जिन लोगों को यह चोर माल बेचते थे, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। इन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही इन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें