कोंच। थाना क्षेत्र के एक ग्राम में युवती ने गांव के ही तीन लोगों पर दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जांच में सत्यता सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निवासी एक पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह घर में सो रही थी, तभी संजीवकुमार, प्रेमचंद्र, नंदराम उसके घर में घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर घर के लोगों ने आकर उसे बचाया। तीनों हमलावर उसे देख लेने की धमकी देते भाग गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोतवाल के मुताबिक मामला संदिग्ध बताया गया है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इसी तरह दूसरे पक्ष से भी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें उसने दूध के पैसे मांगने पर दूसरे पक्ष के लोगों बबलू, राजू, अनिल पुत्रगण शिवप्रसाद व उसकी पुत्री पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।