फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक की हत्या में पांच दबोचे

Tue, 14 Jun 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एसपी व पकडे़ गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो सप्ताह पूर्व आटा के कहटा गांव में हुई ट्रक ड्राइवर की हत्या का खुलासा हो गया है।  हत्या लूट के इरादे से की गई थी। मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। आरोपियों ने कबूला है कि उन्होंने लूट
विज्ञापन


के इरादे से ट्रक पर फायर किया था लेकिन गोली ड्राइवर को लग गई और उसकी मौत हो गई। इससे उन्हें बिना लूट के भागना पड़ा। इस पूरे मामले का खुलासा एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्यालय में किया। दो जून की रात को आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कहटा में अज्ञात बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर नसीम उर्फ बऊआ पुत्र बद्दू निवासी कुरारा हमीरपुर को गोली

मार दी थी। इस घटना में चालक की मौत हो गई थी। मृतक के भाई साबिर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने मामले की जांच आटा थाना पुलिस व एसटीटी टीम को सौंपी थी। छानबीन के दौरान सोमवार रात दोनों टीमों ने कहटा के जंगलों में कांबिंग की और हत्यारोपी सामने आ गए। पुलिस ने उनका पीछा किया तो हत्यारों ने
विज्ञापन


पुलिस पर गोली चला दी। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरेश पुत्र बब्बू, बब्लू पुत्र बाबूदीन, बब्लू पुत्र किल्ली, अर्जुन पुत्र छोटे लाल, विक्रम पुत्र हल्के लाल निवासी ग्राम परासन थाना आटा को गिरफ्तार किया। दो आरोपी संतोष सिंह पुत्र हल्के यादव व पुच्चा पुत्र रामबाबू निवासी परासन भाग निकले। एसपी के सामने आरोपियों ने

गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए दहशत फैलाने को ट्रक पर फायर किया था। गलती से गोली ड्राइवर को जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वे बिना लूटपाट के ही भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें