फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन छूने से ट्रक चालक की मौत

Mon, 14 May 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
बिजली का करंट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के लहरपुर शेख टोला निवासी इरशाद (28) पुत्र अब्दुल रज्जाक शनिवार रात कदौरा क्षेत्र के बसरेही खदान से मौरंग लेने जा रहा था। उसके साथ ट्रक में उसका छोटा भाई शानू व क्लीनर नौशाद भी था। वह लोग जैसे ही बसरेही खदान के पास स्थित निरंजन ढाबा के पास पहुंचे तो जाम लगा होने की वजह से उसने ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया और ट्रक में लगे पटरे हटाने के लिए ऊपर चढ़ गया। इसी बीच उसके ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से उसका हाथ छू गया। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया।

विज्ञापन


उधर ट्रक में करंट उतरने से उसमें सवार शानू व नौशाद ने करंट का अहसास होते ही कूद कर अपनी जान बचाई। उन्होंने जब ट्रक की बॉडी पर इरशाद को झुलसी हालत में पड़ा देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी। चीख पुकार सुनकर ढाबे में बैठे अन्य ट्रक चालक व ग्रामीण दौड़कर आए। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग में फोन कर सप्लाई बंद कराई और इरशाद को आनन फानन में सीएचसी ले जा रहे थे। सीएचसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में इरशाद की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें