फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से टकराकर यमुना नदी के पुुल से गिरा ट्रक, चालक व क्लीनर की मौत

Mon, 19 Mar 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
रात में ट्रक के पास खड़ी पुलिस फोर्स। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कालपी में रविवार रात करीब 12 बजे झांसी से कन्नौज गिट्टी लादकर जा रहा एक ट्रक यमुना नदी पुल से गुजर रहा था। पुल पर थोड़ी दूर चलते ही तेज रफ्तार ट्रक आगे जा रहे ट्रैक्टर से टकरा गया, जिससे चालक का ट्रक से संतुलन बिगड़ गया। इससे पहले कि वह उसे काबू कर पाता ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे नदी किनारे रेत में जा गिरा, जिससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए और चालक व क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे में मारे गए ट्रक चालक की पहचान चंदन (28) पुत्र रमेश कुशवाहा निवासी ग्राम दुर्गा कालोनी खैलार जिला झांसी व क्लीनर विकास (22) पुत्र जगदीश अहिरवार निवासी ग्राम गोपालपुरा थाना बबीना झांसी के रूप में हुई है। इन दोनों के पास मिले वोटर आईडी से शिनाख्त हुई। इसके अलावा ट्रक चालक की जेब में 7500 रुपये निकले। हादसा होने के बाद आसपास मौजूद राहगीर दौड़ कर आए। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोग भी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर कालपी कोतवाली के अलावा कानपुर देहात की भोगनीपुर थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई।

पुलिस ने सबसे पहले घायल ट्रैक्टर सवार सुधरवा (40) पुत्र रामप्रकाश व सुखलाल (50) पुत्र तुलसीराम निवासी ग्राम हाजीपुर थाना बरौर कानपुर देहात को एंबुलेंस से सीएचसी के लिए रवाना हो गया। इसके बाद पुलिस यमुना नदी के पुल के नीचे पहुंची, जहां ट्रक की हालत देखकर उनके भी होश उड़ गए। ट्रक के चालक व क्लीनर गिट्टी के नीचे दब गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने क्रेन व पोकलैंड बुलवाकर ट्रक के हिस्सों को अलग कराकर शवों को बाहर निकलवाया। यह ट्रक झांसी के किसी अरोड़ा नामक व्यक्ति का है। ट्रक कानपुर देहात की सीमा में गिरने की वजह से भोगनीपुर थाने के पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गई। उधर सीएचसी में ट्रैक्टर सवार घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ट्रक गिरता देख वाहन छोड़कर भागे लोग
जब यह हादसा हुआ तो वहां मौजूद लोगों के पसीने छूट गए। ट्रक को पुल से नीचे गिरता देखकर कई वाहन में बैठे लोग वाहन छोड़कर चीखते हुए भाग निकले, जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया। काफी देर तक लोग सकते में रहे। वह समझ नहीं पा रहे थे कि आखिरकार यह हुआ क्या।

घंटों लगा रहा जाम
हादसा होते ही पुल पर भीषण जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वैसे ही कालपी में लोग जाम की जूझते रहते है। लेकिन रविवार रात को हुए इस भीषण हादसे के बाद करीब चार घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलाया और तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें