आटा टोल प्लाजा पर बुधवार की 10 बजे ट्रक चालक रवि सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी जैनपुर अपना ट्रक लेकर पहुंचा तो टोल बूथ पर बैठे कर्मचारी ने 410 रुपये की पर्ची काट दी। जब ट्रक चालक ने कहा कि उरई पासिंग है 210 रुपये लगते हैं।
इस पर कर्मचारी गालीगलौज करने लगा। इसके बाद टोल के अन्य कर्मचारी भी आ गए। गालियां देते हुए ट्रक चालक से मारपीट कर दी। आटा टोल पर अक्सर इस तरह के विवाद होते रहते हैं और टोल कर्मचारी लोगों के साथ अक्सर अभद्रता करते हैं।