फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों से लाखों के नगदी-जेवर उड़ाए

Wed, 01 Jun 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मड़ोरा में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव मड़ोरा में चोराें ने मंगलवार की रात दो घराें को निशाना बनाकर चार लाख रुपये नगद व करीब दो लाख रुपये का सामान व गहने चोरी कर लिए। सुबह जब परिजन जागे तो घर का सामान अस्त व्यस्त देखकर सन्न रह गए। घर से बक्से गायब थे। पीड़ित के घर पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्याें का संकलन
विज्ञापन


कर कार्रवाई की बात कही है। मड़ोरा निवासी विमल कुमार व रवि कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोनाें के ही परिवार मंगलवार की रात बिजली न आने के कारण छत पर सो रहे थे। देर रात 1 बजे छत के रास्ते से चोर घर में दाखिल हुए और विमल के यहां मकान बनवाने के लिए रखे 4 लाख रुपये नगद व करीब 50 हजार रुपये का सामान

चुरा ले गए। इसके बाद चोर रवि कुमार के यहां पहुंचे और गृहस्थी के कमरे का ताला तोड़कर दो बक्से उठा ले गए। उनमें सोने की दो अंगूठी, आधा किलो चांदी के आभूषण व 25 हजार रुपये नगद थे। सुबह जब दोनाें परिवाराें के लोग जागे तो घर का सामान अस्तव्यस्त देख चोरी की पता लगा। सूचना पाकर कोतवाली में तैनात दरोगा अहसानउल्ला मौके पर
विज्ञापन


पहुंचे और जांचकर गांव के बाहर पड़े बक्सों से फिंगर प्रिंट उठवाए। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि चोरियाें में किसी करीबी का ही हाथ होने का अनुमान है क्याेंकि किसी को क्या पता कि विमल के यहां इतने पैसे है। वह मामले की गहनता से जांचकर कार्रवाई कर रहे हैं।

स्कूल से सिलेंडर, रेग्युलेटर चोरी
चोरों ने परिषदीय स्कूल में सेंधमारी कर मंगलवार देर रात गैस सिलेंडर, रग्युुलेटर, गैस चूल्हा व अन्य सामान चुरा लिया। प्राथमिक विद्यालय कस्तूरबा के प्रधानाध्यापक विनयकुमार बाथम ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई कि चोर सिलेंडर, चूल्हे, रेग्युलेटर के अलावा एक भगैना, एक परात,दो कलश, पीतल की एक टंकी ले गए। कोतवाल मनवीर सिंह तथा सागर चौकी इंचार्ज रवींद्र कुमार त्रिपाठी ने मौके जाकर मामले की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें