फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर को पकड़ा, साथियों ने तमंचा दिखा छुड़ाया

Sun, 30 Sep 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
gun - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी पिंटू निषाद पुत्र रूपसिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार की देर वह अपने परिजनों के साथ आंगन में सो रहा था। रात लगभग 1 बजे घर एक कमरे से कुछ आहट सुनाई दी। जिस पर उसने आवाज लगाई तो कमरे से तीन चोर निकलकर भागने लगे। जिस पर पिता रूप सिंह ने भाग रहे युवकों में से एक युवक को पकड़ लिया।

शोर सुनकर मुहल्ले के लोग भी आ गए। एक साथी के पकड़े जाने पर उसके साथी तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी देते हुए संदीप को छुड़ाकर ले गए। बाद में हम लोगों ने युवकों का पीछा भी किया लेकिन वे लोग अंधेरे का लाभ उठा युवक फरार हो गए। उसके बाद यूपी 100 में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन कोई नहीं मिला। पिंटू निषाद ने बताया कि युवक घर में चोरी की नीयत से घुसे थे। संदीप के साथ में दो अन्य युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। पिंटू ने पुलिस को तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें