फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में तीन दुकानों से लाखों की चोरी

Sat, 04 Jun 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
जाम लगाए व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में एक ही रात लगातार तीन स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। वहीं, लगातार तीन चोरियां होने से व इसके पूर्व में भी नगर में हुई एक भी चोरी का पुलिस द्वारा पर्दाफाश न करने से आक्रोशित नगर वासियों ने औरेया रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जल्द चोरियों की घटनाओं के खुलासे का आश्वासन
विज्ञापन


देकर जाम खुलवाया। शुक्रवार की रात चोरों ने मुहल्ला चुर्खी रोड पर स्थित पंकज कुमार निरंजन की टैक्टर पार्ट्स की दुकान की शटर उचकाकर लाखों का सामान और नगदी चुरा ली। इसके बाद बंगरा रोड पर हरिश्चंद्र पैलेस के सामने रऊफ  पुत्र सकूर फौजी चाकी वाले की मारुति पार्ट्स की दुकान से जैक लगाकर दो लाख रुपये का सामान ले गए। रामलीला मैदान में

स्थित भगवानदास विश्वकर्मा की दुकान के ताले तोड़कर गोलक में रखे करीब 18 हजार रुपये पर चोरों ने अपना हाथ साफ  कर दिया। सुबह चोरी की सूचना पर व्यापारी आक्रोशित हो
विज्ञापन


गए और एकत्र होकर हरिश्चंद्र पैलेस के सामने जाम लगाकर नगर में हुई चारियों के खुलासे के मांग करने लगे। इस पर पहुंचे एसआई विनय साहू, एसआई दिलशाद खां एवं एसआई मनोज गुप्ता ने जल्द चारियों का खुलासा करने का आश्वासन देकर व्यापारियों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें