फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
टूटी अलमारी दिखाते फार्मासिस्ट पुष्पेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली से सटे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दिनदहाड़े स्टाफ नर्स के घर से चोर लाखों का माल समेट ले गए। वारदात के समय नर्स बाजार गई हुई थीं। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। इलाकाई लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाकर हंगामा किया।  
विज्ञापन


कोतवाली के पास अस्पताल परिसर में बने आवास में स्टाफ नर्स कुंती सिंह रहती हैं। बुधवार को वह घर का ताला बंद कर बाजार चली गईं। दोपहर चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और वहां रखी अलमारी के लॉक साबड़ से तोड़ दिए। उसमें रखे 15 हजार रुपये, सोने का ब्रेसलेट, दो चेन, पांच अंगूठी सोने व चांदी के सिक्के, चूड़ी सहित लगभग तीन लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए।

सीएचसी के फार्मासिस्ट पुष्पेंद्र सिह ओटी की चाबी देने कुंती सिंह के आवास पर पहुंचे तो उन्हें गेट का ताला टूटा पड़ा मिला। स्टाफ नर्स को जानकारी दी। तब तक वहां चोरी का पता आसपास के लोगों को चल गया। कुछ ही देर में कुंती सिंह अपने स्टाफ के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचीं और घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पडताल की। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच लोगों ने हंगामा भी किया। दिनदहाड़े कैंपस में हुई वारदात पर डॉक्टरों और नर्सों ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि वारदात का खुलासा न होने पर एसपी से शिकायत की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें