फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी के बंद घर से लाखों की चोरी

Mon, 04 Mar 2019 11:40 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
चोरी की जानकारी लेते एसपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मोहल्ला पटेलनगर निवासी अमर अग्रवाल पुत्र नाथूराम कपड़े का व्यवसाय करते हैं, रामगंज में उनकी बड़ी दुकान है। रविवार को वे दुकान बंद कर पूरे परिवार के साथ साले अमित की शादी में झांसी गए थे। वह सोमवार की सुबह लगभग चार बजे शादी से लौटे तो घर का मेन गेट खुला पड़ा था। वे घर के अंदर गए तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था और अलमारियां खुली  थी। ऊपर तथा नीचे के कमरों में अलमारियों में रखे नकदी व जेवर गायब थे।

विज्ञापन


गृह स्वामी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 1.30 लाख रुपये नगद तथा आधा किलो सोना व तकरीबन दो-ढाई किलो चांदी के जेवर चोर समेट ले गए। वहीं, चोरों ने जेवर नगदी समेटने के बाद दो पांच-पांच सौ के नोट अलमारी में छोड़ दिए और बेड पर तीन जोड़ी पायल व पांच जोड़ी बिछिया भी छोड़ गए। कान के बाले भी घर के एक कमरे में अलग-अलग पड़े मिले। सूचना पाकर  एसपी, सीओ, कोतवाल आदि ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। चोरी की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें