दो दिन पूर्व डकोर थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव के बाहर से चोरी हुई
ट्रैक्टर ट्राली समेत एक आरोप को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसका साथी एक
अन्य ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष आलोक सक्सेना ने बताया कि 6
नवंबर को मुहम्मदाबाद गांव निवासी अशोक राजपूत ने तहरीर दी थी। इसमें उसने
कहा कि दरवाजे पर खड़ी महिंद्रा ट्रैक्टर व ट्राली चोरी
हो गई है। पुलिस ने
रिपोर्ट दर्जकर चोराें की तलाश की। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि थाना
क्षेत्र के मुहाना गांव के पास ट्रैक्टर लेकर दो लोग जा रहे है। थानाध्यक्ष
ने साथी दरोगा रामप्रकाश व सिपाही प्रेम किशोर, विमल व धमेंद्र के साथ
मौके पर जाकर दबिश देकर भूरा उर्फ धर्मेंद्र निवासी बढ़ेरा थाना पनवाड़ी
जिला महोबा को चोरी के ट्रैक्टर-ट्राली के साथ गिरफ्तार
कर लिया। इस दौरान
उसका साथी जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी बरौली थाना चिकासी हमीरपुर एक और चोरी
का ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर थाने लाई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पहले से ही दर्ज है। उसको
जेल भेजा जा रहा है और भागे हुए उसके साथी जितेंद्र की तलाश में दबिश दी जा
रही है।