कोतवाली क्षेत्र के उरकरा पड़री मार्ग पर नाले में मिले युवक के शव की
शिनाख्त कर ली गई है। युवक की पहचान पोस्टमार्टम हाउस में उसकी जेब से मिले
मोबाइल के जरिए की गई है। युवक दिबियापुर थाना क्षेत्र के रिरुआ गांव का
निवासी तथा पेशे से टैक्सी ड्राइवर बताया जा रहा है। युवक शुुक्रवार से ही
टैक्सी समेत अपने घर से लापता था। आशंका है कि युवक का अपहरण
करके उसकी
हत्या की गई है। मालूम हो कि शुक्रवार की रात उरकरा पड़री मार्ग पर नाले
से एक युवक का शव बरामद किया गया था। इसकी गला रेतकर हत्या किए जाने की बात
प्रकाश में आई थी। शव की शिनाख्त कराने में कालपी पुलिस की बड़ी लापरवाही
सामने आई है। आला अधिकारियों केे पहुंचने केे बाद भी पुलिस ने युवक की जामा
तलाशी भी नहीं ली। आनन
फानन में शव को पोस्टमार्टम केे लिए भी भेज दिया
गया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की जैकेट की जेब में एक मोबाइल बरामद हुआ।
इसमें मिले नंबरों के आधार पर छानबीन करने पर युवक की शिनाख्त अभिषेक
निवासी दिबियापुर केे रूप में की गई है। युवक के परिजनों ने भी आकर शव की
शिनाख्त कर ली है। युवक के परिजनों ने बताया कि अभिषेक पेशे से टैक्सी
ड्राइवर था व शुक्रवार से ही घर से बिना बताए टैक्सी सहित लापता था। माना
जा रहा है कि युवक का अपहरण कर उसकी हत्या की गई। शव को पड़री नरहान मार्ग
पर फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी धारदार हथियार से गला रेतने
की बात प्रकाश में आई है।
मोबाइल खोलेगा हत्या का राज
युवक की जेब
से जो मोबाइल बरामद हुआ है, वह इस हत्याकांड मेें निर्णायक कड़ी साबित हो
सकता है। पुलिस की जांच की दिशा भी मोबाइल पर आकर टिक गई है। अभिषेक ने
आखिरी बार किससे बात की। शुक्रवार को हत्या वाले दिन वह
किन-किन लोगों के
संपर्क में रहा और क्या बातें हुईं, इन बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अभिषेक के मोबाइल की काल डिटेल निकाली जा रही है।
मोबाइल से हत्या का राज खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।