पुलिस पर मारपीट के एक मामले में थाने लाए गए युवक को पीटने का आरोप लगाया
गया है। इस पर भड़के लोग मौके पर पहुंचे और नारेबाजी कर थाने का घेराव कर
लिया। सूचना पाकर सीओ महेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे और कई थानाें की पुलिस को
मौके पर बुला लिया। इस दौरान आक्रोशित लोग आरोपी सिपाहियों के खिलाफ
कार्रवाई की मांग करने लगे। सीओ ने दोनाें
सिपाहियाें पर कार्रवाई का
आश्वासन दिया तो लोग शांत हो गए। बताते हैं कि माधौगढ़ थाना क्षेत्र के
गांव ऊंचा भीमनगर निवासी अमर सिंह व हरिशंकर के बीच नाली निर्माण को लेकर
बुधवार को विवाद हो गया। इस पर अमर सिंह ने थाना पुलिस से शिकायत कर दी। इस
पर थाने में तैनात सिपाही प्रयागनारायण व देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और
और हरिशंकर को पकड़
कर थाने लाए। आरोप है कि सिपाहियाें ने थाने में उसे
बेरहमी से पीटा। इससे उसके कान से खून बहने लगा। यह जानकारी जब ग्रामीणाें
को हुई तो सौ से अधिक लोग थाना माधौगढ़ पहु़ंचे और थाने का घेराव का
नारेबाजी करने लगे। फोर्स क म
होने से थाना पुलिस बचाव की मुद्रा में आ
गई। सूचना पाकर सीओ महेंद्र प्रताप सिंह रामपुरा, रेढ़र व आदि थानाें की
पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगाें से बात करने के बाद आरोपी
सिपाहियाें के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करा दिया।
पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।