फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी मायके से न आई तो ट्रेन से कटा

Sun, 24 Jul 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
पत्नी के मायके से न आने पर युवक उरई आया और रविवार की सुबह करीब नौ बजे रिनियां रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचकर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी। डकोर थाना व कस्बा निवासी मंगल सिंह कुशवाहा (22) पुत्र जमुनादास गुजरात में पानी पूरी का
विज्ञापन


धंधा करता था। उसकी पत्नी डकोर स्थित घर में रहती थी। पत्नी लगातार फोन कर उसे साथ ले जाने का दबाव डाल रही थी। जब मंगल ने साथ रखने से इंकार कर दिया तो वह अपने मायके खकसीस थाना रेढ़र चली गई। यह जानकारी जब मंगल को हुई तो वह दो दिन पहले घर आया और शनिवार को उसे लेने के लिए ससुराल गया। पत्नी ने घर आने से मना कर

दिया। इससे आहत मंगल रविवार की सुबह उरई आया और रिनियां गांव के पास रेलवे ट्रैक के पास बैठ गया। इसी बीच झांसी की ओर से आ रही ट्रेन के सामने उसने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौकेे पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


चौकीदार ने फांसी लगाई
एक चौकीदार ने अपने कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर जान दे दी। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव गुपलापुर निवासी रफीक खां (45) पुत्र शहदमीर खां गांव का चौकीदार था। रविवार की सुबह उसका किसी बात पर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इससे आहत होेकर उसने अपने को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें