फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को ट्रक ने रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 08 May 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
truck accident - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

 डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा निवासी विद्यारानी (35) पत्नी छदानी निषाद स्कूटी से पति के साथ उरई किसी काम से आई थी। शाम को वह लोग वापस अपने गांव जा रहे थे। वह जब बंधौली गांव के आगे पहुंचे तो मौरंग लादकर आ रहे ट्रकों को देखकर स्कूटी सड़क किनारे रोककर खड़े हो गए। इसी दौरान एक ट्रक विद्यारानी के इतने करीब से निकला कि उसकी साड़ी ट्रक के बंफर में फंस गई। वह चीखी, लेकिन जब तक चालक कुछ समझ पाता तब तक विद्यारानी ट्रक के पहिये के नीचे चली गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसा होने से वहां हड़कंप मच गया। बंधौली व आस पास गांव के ग्रामीण आ गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। यह देखकर चालक अपने-अपने ट्रक छोड़कर भाग खड़े हुए। साथ ही घटना की सूचना पाकर जब पुलिस वहां पहुंची तो ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हुई। देर शाम तक ग्रामीणों का हंगामा जारी रहा। सूचना पाकर कई थानों का फोर्स घटना स्थल के लिए रवाना हो गया था। एसडीएम का कहना है कि ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ितों को संभव सहायता दी जाएगी। तब जाम खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें