अज्ञात कारणाें के चलते शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो नवविवहिताओं ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कदौरा थाना के गंाव मसगांया निवासी सुनील द्विवेदी का विवाह दो साल पहले चुर्खी थाना के गांव मुसमरिया निवासी रोहणी(21) के साथ हुआ था। सुनील के मुताबिक वह शुक्रवार
की दोपहर खेताें पर गया था। घर पर रोहणी अकेली थी। अज्ञात कारणाें के चलते उसने पंखे के हुक से रस्सी से फंदा बनाकर गला कसकर लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह घर लौटा तो कमरे में उसका शव लटक रहा था। इससे उसकी चीख निकल गई। इससे ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना
पाकर मृतका के पिता ओमप्रकाश मौके पर आ गए । इस बाबत कोतवाल ईश्वर सिंह का कहना कि अभी तक उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर वह जांचकर कार्रवाई
करेगें। दूसरी घटना में एट थाना के गांव वर्ध निवासी पिंटू की 25 वर्षीय पत्नी रचना ने शुक्रवार की शाम करीब छह बजे अज्ञात कारणाें के चलते गले में फंदा कसकर जान दे दी। जब परिजनाें ने उसके शव को फांसी पर देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।