एक ठग ने युवक को मोबाइल फोन कर कहा कि वह बैंक से बोल रहा है। उनका एटीएम बंद होने वाला है। इसको अपडेट कराना होगा। बाताें में आए युवक ने अपना एटीएम का कोड बताया तो उसके खाते से 55 हजार रुपये पार हो गए। जब युवक को जानकारी हुई तो वह सन्न रह गया। उसने बैंक को जानकारी देेकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को
साइबर सेल को दे दिया है। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव जगम्मनपुर निवासी सौरभ सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पास 16 फरवरी को मोबाइल पर काल आई कि उसके एटीएम को अपडेट करना है। इसके लिए कुछ जानकारी चाहिए। फ ोन करने वाले ने अपने को बैंक का अधिकारी बताया तो युवक ने अपना खाता व कार्ड संबंधी जानकारी दे दी।
इसके कुछ देर बाद ही शातिर ठग ने युवक के खाते से दो किस्ताें में 55 हजार रुपये उड़ा दिए। जब उसके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया तो वह सन्न रह गया। वह थाने
पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले को साइबर सेल के हवाले कर दिया। युवक ने बैंक अधिकारियाें को भी अपने साथ ठगी की जानकारी देकर पैसे निकलने पर रोक लगवा दी है। बताते चलें कि इससे पहले भी जिले में कई लोगों के साथ ठगी हो चुकी है।