फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों ने उड़ाया दो लाख का माल

Fri, 18 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन। नगर में आए दिन हो रहीं चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर लगभग 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व 25 हजार रुपये नकद चुरा लिए। पीड़ित ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।  
विज्ञापन

    
चौकी क्षेत्र के मुहल्ला बालमभट्ट निवासी योगेंद्र प्रताप ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह अपने परिवार सहित घर में सो रहे थे। तभी रात्रि लगभग 2 बजे चोर उसके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। चोरों ने उनके बगल के कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व 25 हजार रुपये नकद चुरा लिए। पीड़ित की तहरीर पर चौकी प्रभारी ने मौके का मुआयना किया।

पुलिस के अनुसार जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बढ़ती चोरियों और इसके खुलासे न होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों में अहमद राईन, जहांगीर आलम, विष्णु अग्रवाल, विपुल दीक्षित, वैभव अग्रवाल, प्रतीक चंसौलिया आदि ने बताया कि चौकी पुलिस रात में मुहल्लों में गश्त नहीं करती। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। नगरवासियों ने नवागंतुक पुलिस अधीक्षक से रात में मुहल्लों में गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें