दो युवकाें ने आर्थिक तंगी व पिता की डांट से क्षुब्ध होकर शुक्रवार की तड़के अलग-अलग स्थानाें पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। आटा थाना क्षेत्र के गांव अजनारा निवासी बावू सिंह(35) पुत्र दशरथ सिंह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। शुक्रवार की तड़के वह घर में बिना बताए निकल आया और संकटमोचन मंदिर के पीछे निकली ट्रेन लाइन के पास बैठ गया।
झांसी की ओर से आ रही मालगाड़ी के सामने उसने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब शव पड़ा देखा तो आटा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेब में पडे़ कागज से उसकी पहचान कर परिजनाें को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनाें ने बताया कि बावू मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता था। आर्थिक तंगी के कारण उसने ये
कदम उठाया है। वहीं एट थाना क्षेत्र के गांव जमरोही निवासी चंद्रशेखर (30) पुत्र डरू का गुरुवार की रात अपने पिता से विवाद हो गया था। इस पर पिता ने उसे डंाट दिया था। इससे आहत होकर वह देर रात परिजनाें को बिना बताए चला आया और एट के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।