फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को घायल कर नगदी-गहने लूटे

Mon, 23 Nov 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से बीमार सास को देखने पत्नी के साथ ससुराल जा रहे युवक को आधा दर्जन बदमाशाें ने कुठौंद थाना क्षेत्र के बिचौली गांव के पास रोक लिया। इसके बाद उसके सिर में कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी का मंगलसूत्र व एक हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित दंपति थाना पहुंचे तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो सुबह एएसपी से मिले और कार्रवाई की मांग की। वहीं थाना पुलिस मामला संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


थाना व कस्बा सिरसाकलार निवासी इंद्रपाल सिंह ने एएसपी शकील अहमद को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे वह सास के बीमार होने पर पत्नी मंजू के साथ अपनी ससुराल उरकरा कलां बाइक से जा रहा था। रात करीब पौने नौ बजे वह बिचौली गांव के पास स्थित एक नलकूप के पास पहुंचा तभी पहले से मौजूद आधा दर्जन बदमाशाें ने उसे

घेर लिया और मारपीट कर लूटपाट करने लगे। जब वह भिड़ गया तो बदमाशाें ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मार दी और पत्नी के गले में पड़ा मंगल सूत्र व एक हजार रुपये लूट ले गए। बताया कि मारपीट के दौरान उसने एक बदमाश वीर सिंह अहिरवार
विज्ञापन


निवासी बिचौली को पहचान लिया। वह थाना कुठौंद पहुचा लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। एएसपी ने मामले की जांच सीओ जालौन कुलदीप सिंह को सौंप कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन का कहना है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा है मारपीट तो हो सकती है। लूट की कोई बात नहीं है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें