मसाला चक्की पर काम करने के बाद शुक्रवार की देर रात अपने घर जा रहे अधेड़ को चार सशस्त्र लुटेराें ने रोक लिया और उसे मारपीट कर दस हजार रुपये लूट लिए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और परिजनाें को सूचना देने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जालौन कोतवाली के मुहल्ला हृदेयशाह निवासी सुरेशचंद्र्र कुशवाहा(55) आटा मसाला की चक्की पर काम करता है। शुक्रवार की देर
रात दस बजे वह काम निबटाने के बाद पगार लेकर अपने घर जा रहा था। जब वह मुहल्ला नारोभास्कर में पहुंचा तभी चार लुटेराें ने उसे घेर लिया और लूटने लगे। जब उसने विरोध किया तो बदमाशाें ने उसे लात घूसाें से पीटने के बाद तमंचे की बट सिर में मारकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर मुहल्ले के लोग घराें से निकल आए और पुलिस को सूचना दी तो लुटेरे भाग निकले। पुलिस ने
घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और कार्रवाई की बात कही है। कोतवाल का कहना है कि आपस में मारपीट का मामला है लूट की कोई वारदात नहीं हुई है। जिसने पीटा है उसे हिरासत में ले लिया है। पीड़ित पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।