किशोरी को डेढ़ माह तक बंधक बनाकर गैंग रेप करने के मामले में पिता पुत्र
समेत तीन आरोपियाें के खिलाफ पीड़िता के पिता ने डकोर थाने में रिपोर्ट
दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण को भेजा है। पुलिस
आरोपियों की तलाश कर रही है। डकोर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने
थाना डकोर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक दिसंबर को
उसकी बेटी गांव में
जा रही थी। तभी उसे बंधौली गांव निवासी सरेंद्र सिंह, उसका पिता हरप्रसाद व
उसके साथी रतन निवासी आटा अगवा कर ले गए। इसके बाद उसे डेढ़ माह तक बंधक
बनाकर बारी-बीरी से दुष्कर्म करते रहे। इस दौरान किशोरी के परिवार वाले उसे
खोजते रहे। तीन दिन पहले किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर आई और
आपबीती बताई।
पिता उसे लेकर थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजकर आरोपियों के खिलाफ अपहरण
रेप व पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्जकर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में
दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष मनवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में
दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
अश्लील हरकत की रिपोर्ट
कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने कोतवाली पुलिस को दी
तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव में जा रही थी तभी बरही गांव
निवासी राकेश कुमार ने उसे पकड़कर छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ
रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।