फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई में किशोर ने फांसी लगाई, ब्लू व्हेल पर शक

Fri, 19 Jan 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
मंजीत की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कस्बा कदौरा के मोहल्ला पुराना बाजार निवासी कक्षा 10 के छात्र मंजीत अंजाना (15) पुत्र दीनानाथ दोहरे ने शुक्रवार को फांसी लगा ली। उसका शव घर के आंगन में फंदे से लटका मिला। उसके पिता मुंबई में रहकर काम करते हैं। परिवारीजनों ने बताया कि मंजीत शुक्रवार की दोपहर पेंटिंग कर घर आया और छोटी बहन नंदनी से खाना मांगा। नंदनी खाना देने के बाद पड़ोस में खेलने चली गई। छोटा भाई रणजीत ट्यूशन पढ़ने गया था और मां ऊषा जानवरों के लिए खेत से चारा लेने गई थी।

विज्ञापन


कुछ देर बात जब नंदनी घर आई तो काफी देर तक भाई को आवाज लगाती रही, पर दरवाजा नहीं खुला। उसने मोहल्ले वालों को यह बात बताई। मोहल्ले वाले भी आवाज लगाते रहे। बाद में पड़ोस की छत फांदकर घर की छत पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ अंदर दाखिल हुए। मंजीत को फंदे से लटकते देख सभी सन्न रह गए। बेटे को मृत देख मां बेहोश हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ब्रजनेश कुमार के मुताबिक परिवारीजनों ने बताया है कि किशोर मोबाइल पर गेम खेलता रहता था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें