फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को लूटकर भाग रहे बदमाश दबोचे

Wed, 22 Feb 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने किशोर को मारपीट कर उससे 15 हजार रुपये लूट लिए। किशोर के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया।  जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि लुटेरों के पूरे गैंग का पता किया जा रहा है। ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी अंकित पांचाल (14) पुत्र संतोष पांचाल
विज्ञापन


ग्राम भदवां निवासी अपने नाना शिवदत्त के यहां बुधवार को 15 हजार रुपये देने जा रहा था। कोंच चौराहे पर वह बस के इंतजार में खड़ा था, तभी बाइक सवार दो युवक वहां आए और अंकित से 20 रुपये में उसे भदवां छोड़ने की बात कही। इस पर अंकित उनके साथ बाइक पर बैठ गया। सहाव मोड़ के पास दोनों बदमाशों ने बाइक को रोककर अंकित की जेब में पड़े 15

हजार रुपये निकाल लिए और भागने लगे। अंकित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने लुटेरों का पीछा किया। कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया और लोगाें ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद लुटेरों की जमकर धुनाई की गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम  जितेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला नारोभास्कर
विज्ञापन


व वैभव सिंह निवासी कुठौंदा बुजुर्ग बताए। पुलिस ने युवकों से लूटे गए 15 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। तो वहीं, पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ  लूट का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल का कहना है कि पकड़े गए बदमाश किसी शातिर गिरोह के सदस्य लग रहे हैं। इसलिए उनके साथियों के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें