फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दरोगा ने की सर्राफ से टप्पेबाजी

Wed, 01 Nov 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
दुकानदार से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटरा कस्बे के भान चौक में बाबूलाल सुनार की दुकान है। मंगलवार की दोपहर एक युवक उसकी दुकान पर कुछ जेवर खरीदने आया। उसने अपना नाम विनय शर्मा बताकर कहा कि वह दरोगा है और कोटरा थाने में  तैनाती है। वह सिविल ड्रेस पहने था और पल्सर बाइक से आया था। बकौल बाबूलाल विनय ने दुकान में कुछ जेवरात पसंद किए। इसके बाद उसने कहा कि उसकी पत्नी थाने में बैठी है और वह उसे दो मिनट में जेवर पसंद कराकर आता है।
विज्ञापन


इसके फर्जी दरोगा ने जेवर बैग में डाले और वहां से चला गया। करीब आधा एक घंटे इंतजार के बाद वह नहीं आया और दुकानदार घबरा गया। उसने यह बात आसपास के दुकानदारों को बताई तो दुकान के बाहर भीड़ लग गई। इसके बाद बाबूलाल ने थाने में फोन कर दरोगा के बारे में जानकारी ली तो थाने से पता चला कि इस नाम का कोई दरोगा थाने में तैनात ही नहीं है। यह सुनकर बाबूलाल के होश उड़ गए। उसने बताया कि फर्जी दरोगा अपने साथ 15 ग्राम सोने व 400 ग्राम चांदी के जेवरात ले गया है। बाबूलाल ने थाने पहुंच कर ठगी की तहरीर दी। कोटरा थानाध्यक्ष एके सोनकर बोले हुलिए के आधार पर टप्पेबाज को तलाश रहे हैं।  जरूरत पड़ी तो स्केच बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें