फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की पत्नी ने की आत्महत्या

Thu, 15 Mar 2018 11:33 PM IST
अमर उजाल, जालौन
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
लिटवली गांव में एक विवाहिता ने फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। उसका पति फौजी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। मायके पक्ष की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम लिटावली निवासी दीपक कुमार फौजी है। वह इस समय जम्मू में ड्यूटी पर तैनात है। घर में उसकी पत्नी माधुरी (26) अपने एक वर्षीय पुत्र व बुजुर्ग सास ससुर के साथ रहती थी। बुधवार की देर शाम घर में सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। तभी रात में माधुरी ने साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

गुरुवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर आती न दिखी तो उसके सास ससुर को चिंता हुई। वे उसके कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर कुंडी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो माधुरी फंदे पर लटकी हुई मिली। घर में कोहराम मचा देखकर आस-पास के लोग भी आ गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस गांव पहुंची। कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया और पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। परिजनों से पूछताछ करने पर उन्होंने कोई भी बात पता होने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जानकारी पाकर पहुंचे मायके पक्ष ने भी न तो किसी तरह का आरोप लगाया और न ही तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें