फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने राहगीरों को भी नहीं बख्शा

Thu, 22 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
तोड़ी गई बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। आईटीआई की छात्रा के बस से गिरकर घायल होने के बाद छात्राें ने तांडव घूम-घूम कर किया। उससे करीब छह किलोमीटर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। लोग जो रास्ते में फंसे थे छात्राें ने उनके साथ मारपीट व अभद्रता की। प्रधानाचार्य द्वारा पुलिस को रोकने से छात्राें के हौसले और बढ़ गए। पुलिस करीब एक घंटे तक छात्राें का तांडव चुपचाप सहती रही। जाम में फंसी एक महिला जब जाम से गुजरने की कोशिश की तो छात्राें ने उसके साथ भी अभद्रता कर दी। मौके पर जालौन, उरई के अलावा पीएसी व यूपी 100 की गाड़ियां आंदोलन कर रहे छात्राें से 100 मीटर दूरी पर रहीं।
विज्ञापन

   
इस दौरान छात्राें ने गुजरने वाले राहगीराें के साथ भी मारपीट की। इससे लोग दहशत में आ गए। प्रधानाचार्य एमके सिंह व पुलिस के समझाने के बाद भी छात्राें ने पुलिस पर डंडे फेंके। इसके बाद किसी तरह शांत हुआ तो दोपहर बाद छात्राें की छुट्टी होने पर उन्हाेंने बसाें में जमकर अराजकता की। इस पर एसपी डा. राकेश सिंह ने कहा कि जिले में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे आंदोलन की वीडियोग्राफी पुलिस के पास है। वह मामले में तोड़फोड़ व जाम लगाने की संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर आरोपियाें को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

बसाें ने बदले रूट  
उरई। जाम व अराजकता के बीच राहगीराें ने जालौन जाने के लिए चुर्खी रोड का उपयोग किया। अन्य वाहन चालक अराजकता से बचने के  लिए रास्ते बदलकर अपने गंतव्य तक गए।
विज्ञापन


मीडियाकर्मियाें से भी की अभद्रता
उरई। छात्रों ने मीडियाकर्मियाें के साथ भी अभद्रता कर कै मरा छीनने का प्रयास किया लेकिन पुलिस आने पर वह भाग गए। करीब तीन किलोमीटर की दूरी में छात्राें का कब्जा था जो एक घंटे के अधिक समय तक रहा।


एसपी, डीएम आवास के सामने तोड़ी बस
उरई। छात्राें ने अराजकता की सारी हदें पार कर दी। उन्हाेंने जिस बस से छात्रा गिरकर घायल हुई थी। उसे डीएम व एसपी के आवास के सामने तोड़ दी। इससे प्रशासन का रुख भी छात्राें के प्रति सख्त है।

एक उपद्रवी छात्र गिरफ्तार, 300 पर रिपोर्ट
उरई। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि आईटीआई के छात्रों द्वारा सड़क जाम करने व बस में तोड़फोड़ के मामले में संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। एक छात्र रविंद्र को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि उसके 300 अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें