मारपीट में घायल युवक को अस्पताल ले जाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
उरई (जालौन)। शहर कोतवाली के मुस्लिम बहुल क्षेत्र बजरिया में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनाें पक्षाें में जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष की महिलाआें नेे लाल मिर्च का घोल बनाकर उड़ेल दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। मारपीट की सूचना पर कोतवाल आलोक सक्सेना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगाें को शांत कराया। और घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलाें को छुट्टी दे दी है। पुलिस ने दोनाें पक्षाें के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
शहर कोतवाली के मुहल्ला चंद्रनगर बजरिया निवासी मोनिस कोटेदार व पप्पू मुर्गा वालों को पास में ही मकान है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे मोनिस अपनी कार लेकर आया और दरवाजे पर खड़ी करने लगा। इस पर पप्पू पक्ष ने एतराज जताया कि उन लोगाें को निकलने में दिक्कत होती है। वह और कहीं कार खड़ी किया करे। इसी बात को लेकर दोनाें पक्षाें में विवाद हो गया और एक दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच मोनिस के घर की महिलाआें ने लाल मिर्ची का पाउडर पानी में घोल कर फेंक दिया इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पाकर कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर पहुंचे और लोगाें को शांत कराया। घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद घायलाें की छुट्टी कर दी गई। पुलिस को दोनाें पक्षाें ने तहरीर दे दी है। पुलिस मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कह रही है।