फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्की पति ने बीवी का कर दिया कत्ल

Fri, 30 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी द्वारा रिश्तेदार के साथ भाग जाने से आहत युवक ने अपनी पत्नी को गुरुवार देर रात कहासुनी के बाद चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को घर में छोड़कर भाग निकला। सुबह जब बच्चे जागे तो मां का लहूलुहान शव देख चीख पड़े।
विज्ञापन


पास में ही रहने वाले ससुर मौके पर आए और पुलिस को अपने ही बेटे के खिलाफ बहू की हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष वीपी चतुर्वेदी ने बताया कि मामला चरित्र से संबंधित है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


थाना व कस्बा माधौगढ़ निवासी बाबूराम राठौर ने बताया कि उसके पुत्र गोविंद राठौर का विवाह 12 वर्ष पहले छिरियासलेमपुर निवासी रेखा (35) के साथ हुआ था। विवाह के आठ वर्ष तक तो सब ठीक चलता रहा, बाद में उसके घर पर गोराचिरैया निवासी एक रिश्तेदार का आना जाना हो गया।
विज्ञापन


रेखा से उसके प्रेम संबंध हो गए और वह दो साल पहले रेखा को लेकर भाग गया। इसकी पंचायत हुई तो रेखा वापस अपने पति के पास रहने लगी। इसी बात को लेकर दंपति में आए दिन झगड़ा व मारपीट होती रहती थी।
बच्चों के मुताबिक गुरुवार रात भी मां-पिता के बीच झगड़ा हो गया।

बाद में वे खाना खाने के बाद सो गए। देर रात गोविंद ने अपनी पत्नी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला। सुबह जब बच्चों ने रेखा का शव चारपाई पर पड़ा देखा तो वह चीख पड़े और पास में ही रहने वाले दादा बाबूराम को बताई।

वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष वीपी चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और साक्ष्यों का संकलन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चरित्र के कारण महिला की हत्या की गई है। आरोपी पति फरार है उसकी तलाश की जा रही है। मामले में आरोपी के पिता ने ही तहरीर दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें