फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने दुकानदार को धुना, लोगों ने किया बवाल

Mon, 03 Oct 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
इसी गुमटी को लेकर हुआ विवाद, मौके पर भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा नेता से चाय व गुटखे के पैसा मांगने पर वह दुकानदार पर भड़क गया। उसने दुकानदार को बेरहमी से पीटा। इससे वहां पर मुहल्ले के  लोग एकत्रित हो गए और सपा नेता को खदेड़ दिया। वहां बवाल की स्थित बन गई। सूचना पाकर सीओ लाइन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगाें को समझाकर शांत कराया। पीड़ित ने सपा नेता के खिलाफ
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। मुहल्ला लहारियापुरवा निवासी शेख मुहम्मद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह चाय व गुटखा बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। सपा सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष जयदेव सिंह यादव उसकी दुकान से उधार चाय व गुटखा आदि लेते रहे। जब उसने सोमवार को जयदेव सिंह से पैसे मांगे तो वह

भड़क गए और उसे धमकी दी कि यह दुकान नजूल की भूमि में है। वह अपनी दुकान हटा ले। इसी बात को लेकर दोनाें में कहासुनी हो गई। आरोप है कि सपा नेता ने दुकानदार को
विज्ञापन


पीट दिया। इससे वहां मुहल्ले के लोग आ गए और सपा नेता को खदेड़कर जमकर बवाल काटा। सूचना पाकर सीओ कुलदीप सिंह, कोतवाल सुनील सक्सेना भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और समझाकर कार्रवाई का भरोसा देकर लोगाें को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें