फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कनेक्शन न देने पर एजेेंसी संचालक को गोली मारी

Sun, 17 Feb 2019 11:59 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
घायल पुष्पेंद्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कस्बा के मऊ खुर्द निवासी पुष्पेंद्र की सिरसाकलार में ही द्विवेदी गैस एजेंसी के नाम से भारत गैस की एजेंसी है। रविवार की दोपहर पुष्पेंद्र (30) अपने बाबा कैलाश नारायण के साथ एजेंसी में थे। तभी बिचौली गांव के कुछ लोग उज्ज्वला योजना के कागज लेकर आए और बिना पात्र के ही कैलाश से कनेक्शन मांगने लगे। कैलाश ने विरोध किया तो उनमें से कुछ लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। हो हल्ला सुनकर पुष्पेंद्र भी बाहर आ गए और सभी को धक्का देकर बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन


तब तो हमलावर चले गए और उसके कुछ देर बाद फिर से हमलावर अधिक संख्या में पहुंचे और एजेंसी गेट पर ही पुष्पेंद्र से झगड़ने लगे। अभी दोनो पक्षों में धक्का मुक्की हो ही रही थी कि तभी हमलावरों में से किसी ने पुष्पेंद्र पर फायर झोंक दिया। गोली कंधे पर लगते ही पुष्पेंद्र वहीं गिर पड़े। एजेंसी और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वे दौड़े। हमलावर भागे तो ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा लिया। इस पर बाइक सवार मुख्य हमलावर कुछ दूर जाकर गिर पड़ा और फिर बाइक छोड़कर पैदल ही भाग निकला। इधर, कुछ लोग लहूलुहान पुष्पेंद्र को लेकर पहले निकट के अस्पताल, फिर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पुष्पेंद्र की गंभीर हालत देखते हुए झांसी रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पाकर सीओ और इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव भी पहुंचे। पुलिस को मौके से हमलावरों की बाइक और एक कारतूस का खोखा भी मिला है। सीओ का कहना है, हमलावरों में कुछ प्रभावशाली लोगों के नाम भी सामने आ रहे है, लेकिन जब तक तहरीर नही मिलती। कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसी के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुष्पेंद्र की हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस सब कुछ जानने के बाद भी आरोपी का नाम खुलकर लेने से कतरा रही है, उस आरोपी के न सिर्फ राजनैतिक कनेक्शन ही बहुत मजबूत है बल्कि एक पार्टी के बड़े नेता से भी मजबूत संबंध बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें