फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार तोड़ शिक्षक के घर घुसी एसडीएम की गाड़ी, हंगामा

Fri, 07 Sep 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
दीवार तोड़कर शिक्षक के घर में घुसी गाड़ी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 शुक्रवार की सुबह एसडीएम रामपुरा क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण करने जा रहे थे, तभी मोहल्ला गांधीनगर से गुजरते वक्त अचानक उनकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए और देखते ही देखते चालक पवन ने गाड़ी का स्टेयरिंग फुटपाथ की ढलान की ओर घुमा दिया। इसके बाद गाड़ी सीधे शिक्षक महिपाल सिंह यादव के घर का गेट तोड़ते हुए भीतर बरामदे में घुसी और फिर ड्राइंग रूम की दीवार से टकराकर खड़ी हो गई। कमरे में मौजूद महिपाल की पत्नी इंदू चीख पड़ी, तब तक घरवाले और पास पड़ोस के लोग भी एकत्र हो गए। एसडीएम की गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


भीड़ ने एसडीएम और उनके गार्ड सुरेश चंद्र को किसी तरह बाहर निकाला। इंदू, एसडीएम और सुरेश को मामूली चोटें आई हैं। ड्राइवर पवन ने गाड़ी निकालने का प्रयास किया तो परिजन मुआवजे की मांग पर अड़ गए। सूचना पाकर रामपुरा थाना प्रभारी लाखन सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे और एसडीएम को दूसरी गाड़ी से भेजने के बाद घरवालों को समझा बुझाकर शांत किया। थाना प्रभारी के मुताबिक एसडीएम की ओर से शिक्षक के नुकसान की भरपाई का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें