फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश ने सिपाही पर झोंका फायर, गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में शांति व्यवस्था का जायजा ले रहे दो सिपाहियों पर बदमाश ने फायर झोंक दिया। इसमें एक सिपाही छर्रे लगने से घायल हो गया। यह देख दूसरे सिपाही ने भाग रहे आरोपी हमलावर को पकड़ लिया और गिरफ्तार कर कोतवाली ले गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


कोटरा कोतवाली में तैनात सिपाही अफसर खां व धनीराम शुक्रवार की दोपहर एक बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदनगर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दद्दू पाठक नाम क ा बदमाश इनको देखकर भागने लगा। इस पर सिपाहियों को शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया। तभी उक्त आरोपी ने अवैध पिस्टल से सिपाहियों पर फायर झोंक दिया।

इससे सिपाही अफसर खां घायल हो गया। साथी के घायल होने के बाद सिपाही धनीराम ने बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया और इसकी सूचना कोतवाली में दी। कोतवाली से फोर्स भी मौके पर पहुंच गया और आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आए। घायल सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर
विज्ञापन


बताई जा रही है। सिपाही के हाथ व चेहरे पर गोली के छर्रे लगे हैं। फायरिंंग करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस बारे में कोटरा कोतवाल एके सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें