फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने दो ट्रक चालकों को लूटा

Sun, 20 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार की रात दो ट्रक चालकों की पिटाई कर 70 हजार रुपये लूट लिए। लुटे-पिटे ट्रक चालकाें ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


 ट्रक चालक कौशल किशोर निवासी रूरासिरसा थाना रेढ़र और चालक शिवसिंह निवासी हदरुख ने पुलिस कंट्रोल रूम को रात तकरीबन 2 बजे फोन कर बताया कि थाना कुठौंद के बस्तेपुर गांव के पास सात हथियार बंद बदमाशों ने उनके ट्रक में गोली मार दी। इससे टायर फट गया और बदमाशाें ने ट्रक रोक लिया।

इसके बाद बदमाशों ने कौशल किशोर से 30 हजार और पीछे आ रहेे ट्रक चालक से मारपीट कर 40 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टायराें की जांच की तो वहां गोली के निशान नहीं थे। पुलिस के अनुसार टायर पंचर जरूर था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कुठाैंद जाकिर हुसैन ने बताया कि मौके पर जाकर मामले की जांच की गई है। मामला प्रथमदृष्टया फर्जी जान पड़ता है। ट्रक चालकाें ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें