फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने पर 14 नामजद और 100 अज्ञात पर रिपोर्ट

Mon, 12 Nov 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

रविवार की दोपहर उरई कोंच बस स्टैंड पर उरई से कोंच जाने वाली प्राइवेट बस में किराये को लेकर दो युवकों का विवाद परिचालक शकील खान से हो गया था। जिससे बाद बस मालिक ने दोनों युवकों से मारपीट कर दी थी। बस मालिक व चालक ने युवकों को बस से उतार दिया था। जिसपर गुस्साए युवकों ने गांव हरदोई मेें घर के लोगों व गांव के लोगों को जानकारी दी थी।

विज्ञापन


तब गांव व घर के लगभग एक सैकड़ा लोग सड़क पर आ गए। जब उरई से बस कोंच जा रही थी तब ग्रामीणों ने बस रोककर चालक व परिचालक की पिटाई कर जाम लगा दिया था। जिससे लगभग दो घंटे यातायात प्रभावित रहा और लोग परेशान हुए। जाम की सूचना पाकर सीओ कोंच संदीप वर्मा, चार थानों का पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे थे और लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया था।

पुलिस ने एट थाने में उप निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह की तहरीर पर कैलाश पुत्र सियाराम व 13 लोगों पर नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मार्ग जाम करना यात्रियों के साथ धक्का मुक्की करना पथराव कर भय व आतंक का वातावरण पैदा करना आदि में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें