फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी, सास और साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Jun 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
knife - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पूर्व छानी खास गांव निवासी पानी बताशे बेंचने वाले युवक मिथुन की गले में चाकू लगने से मौत हो गई थी। पत्नी ज्योति ने पुलिस को बताया कि उससे झगड़कर पति ने स्वयं ही गले में चाकू मार ली थी। उस वक्त उसकी मां और मौसेरा भाई इंद्रपाल भी वहीं मौजूद था। वहीं मिथुन के घरवालों ने पत्नी और उसके मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। इससे मामला उलझ गया था।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। शनिवार को पुलिस ने मिथुन के ताऊ  गोविंद की तहरीर पर पत्नी, सास और साले इंद्रपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि अभी फोरेंसिक की रिपोर्ट आने पर आगे और भी भी कारवाई की जा सकती है। फिलहाल आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिशें दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें