फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडा टैक्स मांगने पर पूर्व प्रधान व बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 23 Dec 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
अपराध - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कुछ दिनों पूर्व ग्राम पंचायत तिरही की वर्तमान प्रधान प्रेमा देवी का बेटा शिवराम गांव का हैंडपंप सुधरवाने गया था। वहां दुकान पर उसे पूर्व प्रधान विजय सिंह उर्फ नन्ना तिरही व उसके लड़कों रामश्याम यादव, हरीमोहन व निर्दोष ने पकड़ लिया। वह लोग शिवराम से गुंडा टैक्स की मांग करने लगे।
विज्ञापन


उसके मना करने पर उक्त लोगों ने उसके साथ धक्कामुक्की की और हैंडपंप न सुधरने की बात कहकर वहां से भगा दिया। शिवराम ने यह बात जब अपनी मां ग्राम प्रधान को बताई तो उन्होंने कालपी कोतवाली में उक्त लोगों के खिलाफ गुंडा टैक्स वसूलने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने विजय सिंह व उसके पुत्रों रामश्याम, हरीमोहन व निर्दोष के खिलाफ गुंडा टैक्स वसूलने की रिपोर्ट दर्ज की है। उक्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें