फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को अगवा कर रेप का प्रयास

Sat, 19 Jan 2019 11:30 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
attempt rape - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर उनकी 8 वर्षीय बेटी अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी पड़ोस मे रहने वाला एक आपराधिक प्रवृति का युवक उसे बहला फुसलाकर बाइक पर बैठाकर समीप के खेतों में ले गया। जहां पर उसने बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। घर के बाहर बच्ची को न देख मां व मोहल्ले वाले उसे खोजने लगे।

विज्ञापन


इसी बीच मोहल्ले के कुछ लोग बच्ची को तलाशते हुए खेतों पर जा पहुंचे। इसी बीच बच्ची की चीख पुकार सुनकर वे लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। इसके बाद मां ने महिला हेल्प लाइन और कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराए बिना ही मामले को संदिग्ध बता दिया है। कोतवाल का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने पर ही सही बात का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें