फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी में हिस्सा मांगने पर बड़े भाई ने पीटा

Wed, 09 Nov 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
man beaten
विज्ञापन
पारिवारिक बंटवारे में मिले रुपयों में बड़े भाई द्वारा छोटे भाई को पूरा हिस्सा न दिए जाने व मांगने पर गालीगलौज व मारपीट करने की शिकायत पीड़ित भाई ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। मोहल्ला बापू साहव निवासी बुद्ध प्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह चार भाई हैं। उसके पिता ओंकारनाथ की 3 वर्ष पूर्व मृत्यु
विज्ञापन


हो चुकी है। उसके पिता के नाम 7 लाख रुपये जमा थे। इसमें प्रत्येक भाई को सवा लाख मिलने थे। पिता का पूरा रूपया बड़े भाई देवेंद्र को मिला। जिसमें से बड़े भाई ने उसे एक लाख रूपए तो दे दिए। शेष 75 हजार रूपए दो माह बाद देने के लिए कहा। परंतु तभी से वह उसे रूपए नहीं दे रहा है। उसने बताया कि वह बीमार रहता है। उसे इलाज के लिए रूपयों की सख्त

आवश्यकता है।   जब वह भाई से रुपये मांगता तो पहले तो वह बहाना बनाकर उसे टहलाता रहा। लेकिन 25 अक्तूबर को जब उसने भाई से सख्ती से रूपए मांगे तो वह उसके साथ न
विज्ञापन


केवल गाली, गलौज करने लगा बल्कि उसके साथ मारपीट भी कर दी। इतना ही नहीं उसने उसकी जेब में पड़े 5 हजार रूपए भी छीन लिए और पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित भाई ने पुलिस से भाई द्वारा शेष 80 हजार रुपये दिलाए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें