फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर कैफे पर छापा, कई टिकट बरामद

Sat, 27 May 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
आरपीएफ की हिरासत में पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टिकट की कालाबाजारी की शिकायतों पर झांसी से आई टीम ने आरपीएफ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में स्टेशन के बाहर स्थित साइबर कैफे पर छापा मारा। यहां से बड़ी संख्या में टिकट पकड़े। इनमें कुछ ई टिकट भी हैं। छापा पड़ता देख भाग रहे संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकडे़ गए संचालक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


झांसी से समाजीत सिंह के नेतृत्व में आई दो सदस्यीय टीम ने आरपीएफ इंस्पेक्टर एके यादव की अगुवाई में स्टेशन के बाहर स्थित आल इंडिया टूर एंड ट्रैवल्स पर छापा मारा। टीम ने तीन लैपटॉप, दो मॉडम, एक पेनड्राइव, चार पर्सनल आईडी लिखी डायरी, लेखा जोखा रजिस्टर, दस ई टिकट, दो बुक टिकट, 23510 रुपये के तत्काल टिकट और दस पुराने टिकट बरामद किए।

इसके  अलावा टीम ने 32100 रुपये भी बरामद किए। मौके से भाग रहे इंद्रा नगर निवासी संचालक अरुण सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया। टीम में उप निरीक्षक अवनीश राय, एसआई ओमवीर सिंह ,हवलदार विनय कुमार, वीरेंद्र भी शामिल थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें