फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत

Wed, 14 Mar 2018 11:25 PM IST
अमर उजाल, जालौन
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
ताहरपुर गांव में गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर निवासी जानकी (26) पत्नी बाल सिंह की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकी आठ माह के गर्भ से थी। परिजनों ने बताया कि जानकी मंगलवार की दोपहर खेतों पर कटाई का कार्य कर रही थी। तभी पेट में दर्द की शिकायत पर परिजन उसे सीएचसी कदौरा लाए जहां पर उसको दवा दी गई। उसके बाद परिजन वापस अपने घर ले गए। 
विज्ञापन


रात्रि में करीब 1 बजे पेट में असहनीय दर्द हुआ तो परिजन फिर उसको लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत रास्ते मे हो गई थी और उसको दोपहर में रेफर किया गया था। पति बाल सिंह पुत्र बदलू ने बताया कि जानकी 8 माह की गर्भवती थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें