फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी पर प्रधानपति ने गांव छोड़ा

Thu, 23 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
प्रधान पति जगराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुरा (जालौन)। झांसी कोर्ट से फरार हत्यारोपी गंगाप्रसाद ने बीहड़ में नवोदित गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। उसने सिद्धपुरा के प्रधानपति से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस ने शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने गांव छोड़ दिया।
विज्ञापन


रामपुरा थाना के बीहड़ के गांव सिद्धपुरा निवासी प्रधान पति जगराम ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात उसके पास झांसी कोर्ट से फरार गैंगस्टर गंगाप्रसाद ने धमकी दी कि लाख रुपये खर्च के लिए दे नहीं तो अंजाम बुरा होगा। उसने जान से मारने की धमकी दी और घर में आग लगाने की भी बात कही। इससे प्रधानपति जगराम घबरा गया और थाना पुलिस को शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई। उसे पुलिस सुरक्षा नहीं मिली तो उसने गांव छोड़ दिया। रामपुरा थाना के ही शातिर बदमाश गंगाप्रसाद व मुनेश ने अपने गांव में हत्या कर दी थी। इसके  बाद उसने बीहड़ का रास्ता अख्तियार कर लिया और झांसी जनपद के समथर से एक व्यापारी को अगवा कर उससे फिरौती मांगी थी। इस पर झांसी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। वह जुलाई 2016 में पुलिस को चकमा देकर भाग गए और अपना गिरोह बना लिया। गिरोह में करीब आठ सदस्य हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष लालबहादुर यादव का कहना है कि जिस नंबर से प्रधानपति को धमकी मिली है, उसकी पड़ताल की जा रही है। प्रधान को भी सुरक्षित रहने की हिदायत दी है। मामले से एसपी को भी अवगत करा दिया है। एमपी पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें