फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से तीन छात्र घायल

Thu, 23 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली।
विज्ञापन
Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- ट्रिपल राडडिंग कर रहे थे छात्र, चालक ने नहीं पहना था हेलमेट
विज्ञापन

परीक्षा देकर एक बाइक से लौट रहे तीन छात्र ट्रक की चपेट में आ गए। इनसे एक छात्र की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

जनपद संभल के गांव खानपुर निवासी सतेंद्र कुमार पुत्र भीकम सिंह, प्रेमवीर और रूपकिशोर नगर के रामनिवास शर्मा इंटर कॉलेज के छात्र हैं। तीनों छात्र कस्बा मुढ़िया धुरे में नारायण भट्ट इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर गांव वापस एक ही बाइक से जा रहे थे। चालक छात्र ने हेलमेट भी नहीं पहना था। नगर के समीप आसफपुर रोड पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों छात्र जमीन पर गिर पड़े। बाइक चला रहा छात्र सतेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य दोनों के चोटें आई हैं। सतेंद्र कुमार को एंबुलेंस से बदायूं भेजा गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें