शहर कोतवाली के कांशीराम कालोनी निवासी एक महिला ने पड़ोस के एक युवक पर घर में घुसकर तमंचे केे बल पर रेप करने का आरोप लगाया। कहा कि युवक ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस इस मामले को मारपीट का बता रही है। पुलिस के अनुसार महिला का मेडिकल परीक्षण
करवाया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। कांशीराम कालोनी निवासी 30 वर्षीय महिला ने रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात अपने घर पर सो रही थी। देर रात करीब 12 बजे पड़ोस का युवक अल्ताफ उसके घर आया और दरवाजा खुलवाया। आरोप है कि दरवाजा खुलते ही युवक ने
तमंचा अड़ा दिया और उसके साथ रेप किया। जाते वक्त उसने धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। कोतवाल सुनील तिवारी ने तत्काल चौकी प्रभारी अरविंद
सिंह को मौके पर भेजा और जांच कराई। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि दोनों के बीच मारपीट हुई थी। बहरहाल पुलिस मामले में महिला का मेडिकल कराने और इसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।