फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी के निरीक्षण में मिली नकली पेप्सी

Tue, 05 Jul 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बरामद पेप्सी की बोतले दिखाते खाद्य निरीक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आप पेप्सी पीने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। ये नकली भी हो सकती है। खरीदने के पहले उस पर निर्मित होने की तारीख जरूर देख लें। मंगलवार को नकली पेप्सी की बोतलें कहीं और से नहीं शहर में खुली एजेंसी से बरामद हुई हैं। इस बात का खुलासा खाद्य निरीक्षक राहुल शर्मा ने किया है। उन्होंने बताया है कि दुकानों पर भी नकली पेप्सी हो सकती है। एजेंसी से हाल में ही पेप्सी खरीदने वाले फुटकर
विज्ञापन


दुकानदारों के यहां भी छापामारी की जाएगी।  मंगलवार की दोपहर खाद्य निरीक्षक को एक दुकान पर एक पेप्सी की नकली बोतल निरीक्षण के दौरान मिली। इसे आधार बनाकर जब खाद्य निरीक्षक मां वैष्णो ट्रेडर्स जालौन रोड पर पहुंचे तो वहां पर अधिकांश माल बिक चुका था। एक क्रेट में कुछ बोतलें रखी थी जिनको चेक किया तो उसमें एक बोतल में अंदर कुछ कोयले के टुकड़े पाए गए। इसके अलावा बोतलों पर

निर्मित होने की तिथि नहीं थी। कई अन्य कमियां भी शीतल पेय के नकली होने का प्रमाण दे रही थीं। खाद्य निरीक्षक ने बोतलों को कब्जे में ले लिया और नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। उनका कहना है कि फुटकर विक्रेताओं को भी सजग होना होगा। अगर उन्होंने हाल में ही एजेंसी से पेप्सी खरीदी है तो वह पड़ताल कर लें। अगर वह नकली है तो तत्काल उसे वापस करें। अन्यथा अभियान के दौरान जिस दुकान से नकली पेप्सी मिलेगी उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें