उरई (जालौन)। पुलिस ने बुधवार की देर रात शहर कोतवाली के कोेंच बस स्टैंड पर छापा मारकर नई करेंसी बदल रहे लोगाें को दौड़ा लिया। नोट बदल रहे चार आरोपी तीन लाख रुपए की नई करेंसी लेकर भाग गए। पुलिस ने स्कार्पियो से एक लाख 91 हजार रुपये की नई करेंसी बरामद कर आयकर विभाग के अधिकारियाें को सूचना दी। इस दौरान आरोपियाें की पैरोकारी में लोग लगे रहे। कोतवाल ने बताया कि बरामद स्कार्पियो से आरोपियाें का पता लगाया जा रहा है। शहर कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि बुधवार की देर रात 9:30 बजे उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की काेंच रोड मोक्षधाम के पास कुछ लोग नई करेंसी बदल रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम सादी वर्दी में मौके पर पहुंची तो वहां पर लोग रुपये बदल रहे थे। पुलिस को देखकर स्कार्पियो से भागने लगे।
इस पर पुलिस ने बाइक से स्कार्पियो का पीछा किया तो हड़बड़ाहट में में वह आरोपियाें की गाड़ी खंभे से टकरा गई। आरोपी गाड़ी में रखे लगभग तीन लाख रुपये लेकर भाग गए। पुलिस ने स्कार्पियो से लगभग दो लाख रुपये बरामद कर लिए। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी तीन लाख की नई करेंसी लेकर भागे हैं। स्कार्पियो के नंबर से आरोपियाें की पहचान की जा रही है। इसके अलावा यह तय है कि यह शातिर गिरोह है। इसमें बैंककर्मी के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने मामले को आयकर विभाग के अधिकारियाें को भी सारी जानकारी दे दी है।