फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

Wed, 23 Aug 2017 12:04 AM IST
jalaun
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
कस्बा रामपुरा में सोमवार रात काली पेट्रोल पंप के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को माधौगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक युवक की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया, पर उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर निवासी प्रदीप कुमार (30) पुत्र छोटेलाल शाक्यवार सोमवार शाम माधौगढ़ के जरैला गांव अपनी ससुराल से वापस गांव आ रहा था कि रामपुरा में माधौगढ़ रोेड पर पेट्रोल पंप के पास सामने से रामपुरा से माधौगढ़ जा रहे बाइक सवार चंद्र प्रकाश पुत्र देवीदयाल निवासी माधौगढ़ की बाइक आमने सामने से टकरा गई।

दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को माधौगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्रदीप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन परिजन उसे ग्वालियर ले जाने लगे, जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही चंद्र प्रकाश की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रदीप की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें