फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर बदमाशों ने एक ही जगह कीं दो लूटें

Tue, 15 May 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
लूट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आलमपुर निवासी राघवेंद्र बाथम मंगलवार दोपहर 12 बजे बाइक से पत्नी गीता को साथ लेकर गोपालपुरा गांव से अपने गांव जा रहा था। रेढ़र क्षेत्र के अतरेहटी मार्ग पर पहुंचते ही पल्सर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोका और बाइक रोकते ही तमंचा लगा दिया। इसके बाद उन्होंने गीता की झुमकी, मंगलसूत्र, करधनी आदि के अलावा राघवेंद्र का मोबाइल और 8 हजार रुपये नगद छीन लिए। लूट करने के बाद वह लोग वहां से भागे नहीं बल्कि एक मिनट बाद ही उधर से निकल रहे एक और बाइक सवार को रोक लिया।

विज्ञापन


वह बाइक सवार कमलेश चौहान निवासी खुर्द मध्य प्रदेश अपनी भाभी रजनी देवी पत्नी पुष्पेंद्र चौहान को लेकर मध्य प्रदेश के लहार एक शादी समारोह में जा रहा था। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया और उसके रुकते ही जल्दी जल्दी रजनी के पहने हुए सोने का हार, चार सोने की चूड़ी, बृजबाला, 8 सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल समेत 12 हजार रुपये नगद व मोबाइल लूट लिया और भाग निकले।

रजनी की 11 मई को शादी हुई थी, जिस वजह से वह पूरा जेवर पहनकर शादी में शामिल होने जा रही थी। रजनी ने अपने जेवर की कीमत करीब 4 लाख तो वहीं गीता ने जेवरात की कीमत 70 हजार बताई। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित रेढ़र थाने पहुंचे, जहां उन्होंने अपने साथ हुई लूट की तहरीर दी। पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन वहां दूर दूर तक कोई नजर नहीं आया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही बदमाशों की पकड़ लिए टीम को क्षेत्र में निकाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें