कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव दौन में बंद पडे़ मकान का ताला तोड़कर चोरों
ने करीब पचास हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। मामले की जानकारी तब हुई,
जब गृहस्वामी परिवार समेत गांव लौटा। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के दौन गांव निवासी अतर सिंह आंध्रप्रदेश में पानी
पूरी का धंधा करता है। वह परिवार समेत तीन माह पहले घर का
ताला बंद कर गया
था। दीवाली पर शनिवार की शाम जब वह घर वापस आया तो दरवाजे के ताला टूटा था।
घर के अंदर से गैस सिलेंडर, चूल्हा समेत करीब पचास हजार रुपये का सामान
चोरी हो गया। थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन का कहना है कि मामले की जांच करवाकर
कार्रवाई की जाएगी।